जानिए दही और आलू की टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
44

वीकेंड को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो लंच में ट्राई करें दही और आलू की सब्जी। आप इस सब्जी को पूड़ी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, दही और आलू की सब्जी बनाने का तरीका।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

एक बड़ा चम्मच दही, 2 बड़े चम्मच सरसों तेल, 5-6 आलू, बारीक कटी हुई 3 प्याज, 2-3 कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक

विधि :

– सबसे पहले आलू को उबाल लें और इसके छिलके उतारकर टुकड़े में काट कर रख लें।

– अब गर्म कड़ाई में तेल डालें। फिर इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।

– फिर इसमें एक बड़ा चम्मच दही डालें और साथ में मसालों को भी डाल लीजिए।

– दही के साथ डाले गए मसालों को लगातार भूनते रहें।

– जब मसाले तेल छोड़ने लगे, तो इसमें आलू डालें और इसे अच्छी तरह चला दें।

– अब इसमें एक कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें, उबाल आने पर गैस बंद कर दें।

– तैयार है आलू-दही की सब्जी। चाहें तो आप इसे धनिया की पत्ती से गार्निश भी कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here