अमिताभ बच्चन ने शेयर किया दिवाली का दिलचस्प किस्सा… – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 14 के सेट पर अपना दिवाली से जुड़ा बचपन का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे पटाखे देखते ही वो बच्चे बन जाते हैं।

 कौन बनेगा करोड़पति 14 के सेट पर अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी बिती जिंदगी के किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में हॉट सीट पर कंटेस्टेंट डॉ रोहित गुप्ता का बिग बी ने स्वागत किया। उन्होंने होस्ट से कहा कि पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें शो के लिए चुना गया है। एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर पटाखों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की।

ऐसे दिवाली मनाते थे बिग बी

एपिसोड के दौरान, रोहित ने अमिताभ बच्चन को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें बताया कि उन्होंने सुना है कि मेगास्टार को पटाखे फोड़ना बहुत पसंद है। इस पर बिग बी ने जवाब दिया, ‘मैं एक बच्चे की तरह बन जाता हूं क्योंकि क्रैकर्स चीज ही ऐसी है। जब हम बच्चे थे तो हमारे पास इतने पैसे नहीं होते थे। इसलिए हम छोटे बम खरीदते थे और बहुत मजा करते थे।’

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

बिग बी ने आगे बताया,’जब मैं बड़ा हुआ और पैसा मिला, तो हमने बहुत सारे पटाखे फोड़ने के लिए खरीदना शुरू कर दिया। हमने उन्हें छत पर फोड़ना शुरू कर दिया और वहां एक कंपटीशन हुआ करता था क्योंकि हमारे पड़ोसी भी छत पर पटाखे फोड़ते थे। वहां मुकाबला होता था कि किसका बम ज्यादा शोर करता है।

ऐसे करते थे बम फोड़ने का कंपटीशन

‘अगर वो 4 फोड़े तो हम 5, ऐसा रात भर चल जाता था। यह बहुत बुरा था क्योंकि हमें पटाखों का भंडार रखना था। उस दौर में भी हमने बहुत पैसा खर्च किए क्योंकि यह तब के हिसाब से भी महंगा ही होता था।’ अमिताभ बच्चन ने कहा कि अब तो प्रदूषण को देखते हुए हमने पटाखे फोड़ने ही बंद कर दिए हैं। अब तो हम बस लक्ष्मी पूजा कर लेते हैं और छोटी सी फुलझड़ी जला ली, बस।

जया बच्चन ने भी शो में की थी शिरकत

बता दें कि इस साल 7 अगस्त से शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन काफी अच्छा चल रहा है। हाल ही में बिग बी के बर्थडे के मौके पर शो में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल होते भी दिखाई दिए। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here