रोहित शर्मा ने तोड़ा एम एस धौनी का रिकार्ड,कोहली बने नंबर वन.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

नीदरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेलकर टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने की उपलब्धि अपने नाम कर ली और एम एस धौनी को पीछे छोड़ दिया।

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के विरुद्ध भारत के दूसरे लीग मुकाबले में बेहद खूबसूरत पारी खेली। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा के शाट्स दमदार रहे और वो काफी लय में भी दिख रहे थे। हालांकि उनकी पारी का अंत प्रेड क्लासेन ने 53 रन पर कर दिया, लेकिन ये रन टीम के लिए तो बहुमूल्य रहे ही साथ ही साथ रोहित शर्मा के लिए भी ये पारी काफी यादगार बन गई। रोहित शर्मा ने इस मैच में विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की अच्छी अर्धशतकीय साझेदारी की। 

रोहित शर्मा ने तोड़ा एम एस धौनी का रिकार्ड

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एस एस धौनी दूसरे नंबर पर थे, लेकिन रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली अपनी 53 रन की पारी के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर धकेल दिया। धौनी ने बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपनी बेस्ट पारी 45 रन की खेली थी, लेकिन रोहित शर्मा ने अब 53 रन की पारी खेलकर उन्हें तीसरे नंबर पर खिसका दिया और खूद दूसरे नंबर पर आ गए। इस मामले में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 57 रन की पारी खेली थी। 

T20WC में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर-

57 रन – विराट कोहली

53 रन – रोहित शर्मा 

45 रन – एमएस धौनी

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here