अमित शाह करेंगे ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी पर बैठक.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी साल 30 जुलाई को चंडीगढ़ में 31000 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट कर इस मिशन की शुरुआत की थी। जिसके बाद अमित शाह आज गुजरात में करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ को नष्ट करेंगे।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी पर करेंगे बैठक

सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे गांधीनगर में ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी पर क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि आज बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अधिकारी उपस्थित हो सकते हैं।

नशीले पदार्थ को नष्ट करेंगे अमित शाह

सूत्रों ने एएनआई को बताया कि बैठक में पश्चिमी और मध्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यों की सुरक्षा और तैयारियों समेत कई मामलों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अहम कदम भी उठाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नशीले पदार्थ को भी नष्ट करेंगे। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इसकी कीमत 632.68 करोड़ रुपये है।

गुवाहाटी में भी नशीली दवाएं की गई थी नष्ट

बता दें कि दो सप्ताह पहले अमित शाह की मौजूदगी में गुवाहाटी में 40000 किलोग्राम मूल्य के ड्रग्स और नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर 75 दिन में कम से कम 75,000 किलोग्राम जब्त दवाओं को नष्ट करने का लक्ष्य रखा था। जिसे 60 दिनों के भीतर ही हासिल कर लिया गया था। अब तक एक लाख किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ और नशीला पदार्थ नष्ट किया जा चुका है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here