Rajasthan: ‘भरतपुरिया लोटे’ वाले बयान पर अपनी ही पार्टी में घिरे शेखावत, पूर्व मंत्री ने साधा निशाना

0
18
अरुण चतुर्वेदी

अरुण चतुर्वेदी
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ‘बिना पेंदे के भरतपुरिया लोटा’ के बयान पर जमकर सियासत जारी है। अब शेखावत अपने ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके बयान पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि शेखावत को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अरुण चतुर्वेदी ने भरतपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल के योगदान और उनके संघर्ष को कोई नकार नहीं सकता। राजस्थान के हर एक कोने का अपना महत्व है। हम किसी भी क्षेत्र और जाति का योगदान कम नहीं मान सकते। 

बता दें कि अरुण चतुर्वेदी ने ये बयान बीकानेर में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के जन्म शताब्दी समारोह में दिया। उन्होंने इशारों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान चतुर्वेदी ने भैरोसिंह शेखावत के योगदान को याद किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र गुढ़ा को बिना पेंदे का भरतपुरिया लोटा बताया था। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा अवसरवादी है। गहलोत कैंप से पाला बदलकर सचिन पायलट की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे लोग अवसरवादी होते हैं। जिसके बाद कांग्रेस मंत्रियों ने गजेंद्र सिंह शेखावत को जमकर घेरा था।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here