जानिए अर्ल ग्रे टी का फायदा… – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

हृदय स्वस्थ रहता है। अर्ल ग्रे टी पीने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय समेत शरीर के सभी अंगों के लिए प्रभावी और फायदेमंद होते हैं।

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए डेडिकेटेड होना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार लेने और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। वहीं, जंक फूड से परहेज और ग्रीन टी पीने के लिए भी कहते हैं। आजकल ग्रीन टी प्रचलन में है। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य रोगों में फायदा मिलता है। अगर आप भी पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो रोजाना अर्ल ग्रे टी का सेवन कर सकते हैं। आइए, अर्ल ग्रे टी के फायदे जानते हैं-

अर्ल ग्रे टी के फायदे

-अगर आप मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अर्ल ग्रे टी का सेवन कर सकते हैं। इसके अर्क में फाइटोकेमिकल्स और अन्य घटक पाए जाते हैं जो चयापचय को बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को कम करने और फैट बर्न करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वजन घटाने के लिए अर्ल ग्रे टी पीने की सलाह देते हैं।

अर्ल ग्रे टी पीने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। पेट संबंधी विकारों को दूर करने में अर्ल ग्रे टी मददगार साबित होती है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम अर्ल ग्रे टी का सेवन कर सकते हैं।

-हृदय स्वस्थ रहता है। अर्ल ग्रे टी पीने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय समेत शरीर के सभी अंगों के लिए प्रभावी और फायदेमंद होते हैं।

– अर्ल ग्रे टी पीने से स्ट्रेस रिलीज होता है। आसान शब्दों में कहें तो तनाव कम होता है। अगर आप तनाव और अवसाद में जी रहे हैं, तो इससे निजात पाने के लिए अर्ल ग्रे टी का सेवन कर सकते हैं।अर्ल ग्रे टी दांतों के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से दांत और मसूढ़ें स्वस्थ रहते हैं। हालांकि, अर्ल ग्रे टी का अत्यधिक सेवन न करें। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अर्ल ग्रे टी के अत्यधिक सेवन से मसल्स क्रैम्प्स का खतरा बढ़ जाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here