राम सेतु का पहला रिव्यू सामने आ चुका है ,यहां पढ़ें कैसी है फिल्म.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

अक्षय कुमार की राम सेतु का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। अगर आप भी इस दिवाली फिल्म को सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं तो टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें राम सेतु का पहला रिव्यू।

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस साल रिलीज होने वाली यह अक्षय कुमार की चौथी फिल्म हैं और अगर ओटीटी पर रिलीज हुई ‘कठपुतली’ को भी मिला दें तो यह पांचवीं फिल्म है। यह साल अक्षय के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उनकी रिलीज तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में खिलाड़ी कुमार की सारी उम्मीदें अब रामसेतु पर टिकीं हुई हैं।

रामसेतु का पहला रिव्यू

राम सेतु’ का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। दुबई सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधू ने फिल्म को देख लिया है और इसे लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने फिल्म को पूरी तरह से एवरेज बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मैंने राम सेतु देख ली है और फिल्म पूरी तरह से एवरेज है। अक्षय कुमार के फैंस को उमेर का यह रिव्यू कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा। कुछ लोगों का कहना है कि वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो ही देखेंगे।

कैसी है अक्षय कुमार की रामसेतु

बता दें कि इस साल की शुरुआत में होली के मौके पर अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ रिलीज हुई थी। पहले दिन 12 करोड़ कमाने वाली फिल्म से उम्मीदें तो काफी थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। इसके बाद आई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का हाल तो और भी बुरा था। सबसे बुरी गति हुई 11 अगस्त को रिलीज हुई ‘रक्षाबंधन’ की। अब अगर ‘राम सेतु’ भी एवरेज निकली तो अक्षय कुमार को बहुत बड़ा झटका लगेगा।

थैंक गॉड से होगी टक्कर

‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार, आर्यन कुलश्रेष्ठ के नाम से एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज नुसरत भरूचा भी लीड रोल में हैं, जिनकी झलक पोस्टर और ट्रेलर में भी देखने को मिल चुकी है। इसके अलावा फिल्म में सत्यदेव कांचराना, प्रवेश राणा, हनी यादव और रोफिक खान भी दिखाई देने वाले हैं। इस टक्कर सिनेमाघरों में थैंक गॉड के साथ होने वाली है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here