पाकिस्तान न जाने के बयान के बाद, इन दोनों देशो के बीच बयानों का सिलसिला जारी.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

भारत के एशिया कप में पाकिस्तान न जाने के बाद बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रतिक्रिया आई थी जिसमें 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप और आइसीसी के इवेंट में इसका प्रभाव होने की बात कही गई थी।

अब इस पूरे मसले पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान सहित सभी बड़ी टीमें भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेंगे।” हालांकि उन्होंने सीधे-सीधे इस पर कुछ बोलने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि “यह बीसीसीआइ का मसला है और वो इस पर प्रतिक्रिया देंगे। भारत एक खेल महाशक्ति है, जहां कई विश्व कप आयोजित किए गए हैं। अगले साल भारत में वनडे का भी वर्ल्ड कप होगा और दुनिया भर की सभी बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी क्योंकि आप किसी भी खेल में भारत को इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

भारत ने खेलों, खासकर क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। इसलिए अगले साल वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, और यह भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होगा।”

इससे पहले पीसीबी की तरफ से प्रतिक्रिया आई थी जिसमें बिना बताए इस तरह के कॉमेंट पर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई थी और कहा था कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे। कल पीसीबी की तरफ से जारी बयान में मांग की गई थी कि इस मसले को सुलझाने के लिए जल्द से जल्द बैठक बुलाई जाए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here