आलिया भट्ट के बॉलीवुड में दस साल रहे ‘बेमिसाल.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
47

 एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज ही के दिन फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। 19 अक्टूबर साल 2012 मे उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था।

 बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट’ बनकर सबके दिलों पर राज किया और फिर ‘गंगूबाई’ बनकर मुंबई में अपने नाम का सिक्का चलाया। अब शायद आप समझ गए होंगे की यहां किसकी बात हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की। आलिया ने आज ही के दिन फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। 19 अक्टूबर साल 2012 मे उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) रिलीज हुई थी। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में दो और हीरों ने डेब्यू किया था जिनका नाम है वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा। पहली ही फिल्म से आलिया भट्ट ने साबित कर दिया था कि वह बॉलीवुड में छा जाएंगी। दस साल का जश्न मनाते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

आलिया भट्ट के दस साल ‘बेमिसाल’

मॉम टू बी आलिया भट्ट् ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने बताय है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें आज पूरे 10 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- आज 10 साल और मैं बहुत आभारी हूं हर एक दिन के लिए। मैं बेहतर बनने का वादा करती हूं। गहरे सपने और मेहनत करो!!!!! प्यार प्यार और सिर्फ प्यार। इस फोटो में आलिया धूप का मचा लेती नजर आ रही हैं।

पहली फिल्म के लिए मिली थी इतनी फीस

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए 15 लाख रुपए फीस मिली थी। अपनी पहली कमाई का चैक उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान को को दे दिया था। इन 10 सालों में एक्ट्रेस की फीस में भी करोड़ों की बढ़ोतरी हुई है। खबरों की माने तो आज आलिया एक फिल्म करीब 10 करोड़ में साइन करती है।

10 सालों में आलिया ने की 17 फिल्में

आलिया ने इन दस सालों में लगभग अब तक 17 फिल्में की हैं। इन फिल्मों में से दो-चार मूवी उनकी फ्लॉप साबित हुई होंगी, बाकि सभी हिट हुई है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के साथ-साथ एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में भी अपना वर्चस्व स्थापित किया है। वह जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। वहीं अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘जी ले जरा’ और हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आएंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here