रूस में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से ,तीन बच्चों सहित 13 लोगों की मौत   – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

रूसी सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रूसी एसयू -34 सुपरसोनिक लड़ाकू-बमवर्षक विमान सोमवार को येस्क शहर में एक इमारत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के इंजन में आग लगने से ये हादसा हुआ।

रूस के दक्षिण-पश्चिमी शहर येस्क के रिहायशी इलाके में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तीन बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। रूसी राज्य मीडिया के मुताबिक, घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम पूरा होने के बाद 10 शव मिले है।

रिहायशी इलाके पर गिरा विमान

आपात स्थिति मंत्रालय के प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि मलबा हटाने के दौरान बचाव कार्यों को 10 शव मिले है। इसमें से तीन बच्चों के शव है। बचाव अभियान खत्म होने के बाद घटनास्थल से लगभग 360 लोगों को सुरक्षित निकाला गया जिसमें से 68 लोग गंभीर रूप से घायल है।रूसी राज्य मीडिया टीएएसएस का हवाला देते हुए बताया गया कि रूसी एसयू -34 (SU-34) सुपरसोनिक लड़ाकू-बमवर्षक विमान सोमवार को येस्क शहर में एक इमारत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इंजन में आग लगने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को भी एसयू -34 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान प्रशिक्षण के दौरान हादसा का शिकार हो गया था। पायलटों के रिपोर्ट के अनुसार, टेक-आफ के दौरान विमान के इंजन में आग लग गई थी।

यूक्रेन पर कामिकेज ड्रोन से हमला

इससे पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सोमवार को ईरान में बने कामिकेज ड्रोन से कई हमले किए थे। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि रूस ने ईरान से नए ड्रोन हासिल किए थे जिसके बाद से यूक्रेन पर ड्रोन का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। वहीं ईरान ने रूस को ड्रोन की आपूर्ति करने वाली बात से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। यूक्रेन पर मिसाइल हमले के बाद नाटो ने भी कहा था कि यूक्रेनी सेना को इजरायली डिफेंस सिस्‍टम की जरूरत महसूस हो रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here