रूस ने कामिकाजी ड्रोन से यूक्रेन पर किया लगातार हमले .. – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि कीव पर रूस द्वारा कराए गए हमले कामिकाजी ड्रोन से किए गए है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी कीव और यूक्रेन के कई अन्य शहरों में रूसी मिसाइलों से हमला किया गया था।

 रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर एक बड़ा हमला किया है। रूस ने कामिकाजी ड्रोन से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए है। इन धमाकों से कीव शहर पूरा दहल उठा है। बता दें कि इन हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की तेज आवाज सुनाई दी है। मेयर विटाली क्लिट्स्को के मुताबिक, इन हमलों से आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि कीव पर किए गए हमले कामिकाजी ड्रोन से किए गए है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी कीव और यूक्रेन के कई अन्य शहरों में रूसी मिसाइलों से हमला किया गया था। इस हमले में कई लोगों की मौत हुई थी।

कामिकाजी शब्द का मतलब

कामिकाजी एक जापानी शब्द है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हमला करने वाली स्पेशल यूनिट से यह नाम जुड़ा हुआ था। इसमें सैन्य पायलट अपने लड़ाकू विमान को क्रैश कर आत्मघाती अभियान चलाकर दुश्मनों का खात्मा करते थे। तब से किसी भी आत्मघाती अभियान को अंजाम देने और दुश्मन का खात्मा करने के लिए कामिकाजी शब्द जुड़ने लगा।

इसे सुसाइड ड्रोन के नाम से भी जाना जाता है। कामिकाजी ऐसे पायलट हुआ करते थे जो अपने लड़ाकू विमान को उड़ाते थे और फिर युद्धपोतों में क्रैश कर देते थे। इस क्रैश में पायलट भी मर जाते थे। कामिकाजी ड्रोन भी इसी तरीके से काम करता हैं।

कामिकाजी ड्रोन क्या है

कामिकाजी को ड्रोन के हिसाब से देखें तो यह रोबोटिक बम की तरह काम करता है। यह अपने लक्ष्य को टारगेट करता है और फिर सटीक तौर हमला कर देता है। ये ड्रोन जंगल से लेकर पहाड़ियों में छिपे दुश्मनों को ढुंढ निकालता है। ये ड्रोन क्रूज मिसाइल और अनमैन्ड एरियल व्हीकल का एक मिश्रण है। यह एक तरह का उड़ने वाला हथियार है जो किसी भी तरह के जंग में काम आता है।

कामिकाजी ड्रोन की खासियत

कामिकाजी ड्रोन की खासियत यह है कि वो अपने शिकार को तुरंत पहचान लेता है। सबसे खतरनाक बात इसकी यह है कि यह टारगेट के आसपास घूमते रहता है और फिर अपना लक्ष्य निर्धारित कर दुश्मन के चिथड़े उड़ा देता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here