सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने चीन से आ रही नदियों पर सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए, कहा… – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने चीन से आ रही नदियों पर सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत नदियों पर सुरक्षा के उपकरण लगाए जा रहे हैं। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कॉलोनी में सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने भीमताल की डैम सेफ्टी स्टडी के अनुसार जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महाराज ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्वीकृति देने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने और सौंग बांध परियोजना का निर्माण महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना के तहत करने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सौंग परियोजना के तहत 1774 करोड़ का व्यय प्रावधान है और केंद्र सरकार ने राज्य से जो अपेक्षा की है ऐसी सभी कार्य जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने नदियों के चैनेलाइजेशन एवं ड्रेजिंग के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here