राजस्थान के उदयपुर से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुनलाल मीणा की तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसमें वे अपनी दो पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाते दिख रहे हैं। मीणा ने दो शादियां की हैं। 58 साल के सांसद मीणा ने करवाचौथ का पर्व अपनी दो पत्नियों के साथ मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में हम देख सकते हैं कि सांसद अर्जुनलाल मीेणा के दोनों ओर उनकी पत्नियां विधि विधान के साथ करवा चौथ मनाती दिख रही हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















