
टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल इन दिनों बड़ी सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल उनके करियर का ग्राफ इस वक्त लगातार ऊपर चढ़ रहा है और इस वक्त वो टेस्ट के बाद वनडे फॉर्मेट में भी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल ने हाल ही में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज हासिल किया और साउथ अफ्रीका सीरीज में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हालाँकि शुभमन गिल इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के चलते चर्चाओं में हैं।
जी दरअसल करवाचौथ के दिन से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शुभमन गिल और सारा अली खान एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में शुभमन गिल के पास सामान है और उनके पीछे सारा अली खान दिख रही हैं। जी हाँ और इस वीडियो में इसके बाद सारा अली खान फ्लाइट के अंदर दिखाई देती हैं जिसमें वो कैबिन क्रू के सदस्य के साथ सेल्फी क्लिक करती दिखाई दीं। अब यह दावा किया जा रहा है कि सारा अली खान और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि इसकी पुष्टि अबतक नहीं हुई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















