Rajasthan: बीजेपी सांसद के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ व्रत, एक पढ़ाती हैं, दूसरी एजेंसी की मालकिन

0
16
सांसद के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ व्रत

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

करवाचौथ का पर्व गुरुवार को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने भी करवाचौथ मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस बीच राजस्थान के उदयपुर से आने वाले बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा की तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसमें वे अपनी दो पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाते दिख रहे हैं।

बता दें कि 58 साल के सांसद मीणा ने करवाचौथ का पर्व अपनी दो पत्नियों के साथ मनाया। मीणा की शादी दो महिलाओं मीनाक्षी और राजकुमारी से हुई है। मीनाक्षी और राजकुमारी दोनों बहनें हैं। पेशे की बात करें तो सांसद की एक पत्नी राजकुमारी टीचर हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं।

अर्जुनलाल मीणा राजस्थान के उन 25 भाजपा सांसदों में शामिल थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने संसद में भेजा था। इससे पहले साल 2014 के आम चुनाव में भी वह सांसद चुने जा चुके हैं।

सांसद मीणा का करियर…
राजस्थान की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से एम कॉम, बीएड और एलएलबी कर चुके अर्जुनलाल मीणा साल 2003 से 2008 तक विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद बीजेपी नेता ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उदयपुर से सांसद चुने गए और दोबारा 2019 में भी मीणा ने फतह हासिल की।

कब मनाया जाता है करवाचौथ…
इस बार 13 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व था। इस दिन हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए बिना पानी के दिन भर व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपने पति की पूजा करती हैं। करवाचौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here