जानिए नीम फेस पैक स्किन पर इस्तेमाल करने के फायदे – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

Glowing Skin Tips नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो कैसे करना है नीम की पत्तियों का इस्तेमाल जान लें यहां। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों के साथ झुर्रियों की समस्या भी दूर होगी।

एंटीबैक्टीरियल-एंटीफंगल गुणों से युक्त नीम त्वचा की कई तरह की समस्याएं दूर कर सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से कील-मुहांसों से छुटकारा मिलता है, झुर्रियां कम होती हैं और त्चचा की रंगत भी निखरती है। तो स्वस्थ- सुंदर त्वचा के लिए इसकी पत्तियों को कैसे इस्तेमाल में लाएं, जानने के लिए पढ़ें यह लेख।

1. नीम- तुलसी फेस पैक

सामग्री

एक टेबलस्पून नीम की पत्तियों का पेस्ट, एक टेबलस्पून तुलसी की पत्तियों का पेस्ट

विधि

– बोल में दोनों चीज़ें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।

– इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।

– हफ्ते में एक बार यह पेस्ट लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

2. नीम- दही फेस पैक

सामग्री

दो टीस्पून नीम की पत्तियों का पेस्ट, एक टीस्पून दही

विधि

– बोल में सारी चीजे़ मिलाकर पेस्ट बना लें।

– इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।

– हफ्ते में एक बार यह पैक ट्राई करें, दाग- धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

3. नीम- खीरा फेस पैक

सामग्री

दो टेबलस्पून खीरा कद्दूकस किया हुआ, टेबलस्पून नीम की पत्तियों का पेस्ट

विधि

– बोल में सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

– महीने में दो बार यह पैक लगाएं, त्वचा खिल उठेगी।

4. नीम- शहद फेस पैक

सामग्री

एक टेबलस्पून नीम की पत्तियों का पेस्ट, दो टीस्पून शहद, चुटकी भर दालचीनी

विधि

– बोल में सारी चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।

– इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ दे बाद धो दें।

– 15 दिन में एक बार यह पेस्ट लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

विकास चावला, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, फाउंडर एंड डायरेक्टर, वेदास क्योर, नई दिल्ली से बातचीत पर आधारित)

डिस्क्लेमर– किसी भी तरह की चोट, एलर्जी या त्चचा संबंधी समस्या से परेशान लोग यह पैक इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें ट्राई करें। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here