साजिद के खिलाफ फिर सोना महापात्रा ने उठाई आवाज ,जानें पूरा मामला.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

बिग बॉस 16 के घर में नजर आ रहे साजिद खान को लेकर आए दिन मामला बढ़ता ही जा रहा है। साल 2018 में उनपर लगभग 10 महिलाओं ने Me Too आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर उनपर कई फिल्मी हस्तियां आरोप लगा रही है।

  टीवी का मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस 16 को शुरू हुए महज 10 दिन ही हुए है। ऐसे में यह शो काफी लोकप्रिय साबित हो रहा है। एक तरह जहां नए सीजन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं, दूसरी और इस शो में नजर आए रहे Me Too आरोपी साजिद खान को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आम जनता से लेकर कई फिल्मी सितारें शो से साजिद खान को बाहर करने की मांग कर रहे हैं। जब से साजिद की एंट्री हुई है, तभी से एक के बाद सेलेब्रिटी सामने आकर उनकी गंदी हरकतों का पर्दाफाश करती नजर आ रही हैं।

साजिद के खिलाफ फिर सोना महापात्रा ने उठाई आवाज

बॉलीवुड की जानी मानी प्लेबैक सिंगर सोना मोहपात्रा अपने गानों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हमेशा खुलकर बोलने वाली सोना ने अब तक कई ऐसी सनसनीखेज बातें कही हैं जिन पर जमकर विवाद हो चुका है। इसी बीच बिग बॉस 16 में नजर आ रहे साजिद खान के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज उठाई है।

शर्लिन चोपड़ा ने कहा बिग बॉस के घर से निकाले बाहर

इस लिस्ट में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है। वहीं, अब शर्लिन चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से स्टैंड लेने की बात कही है और साजिद को बिग बॉस के घर से बाहर निकालने की भी मांग की है।

कनिष्का ने साजिद पर लगाए गंभीर आरोप

दीया और बाती में नजर आ चुकी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी  ने भी साजिद को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौथा वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर साजिद की गंदी हरकतों के बारे में खुलकर बात की है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here