
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया विरोध।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खून से केंद्र की मोदी सरकार को पत्र लिखा। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में सह प्रभारी रोहित बना सहित बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता शहर के नक्काश गेट स्थित पोस्ट ऑफिस के बाहर जुटे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जमकर विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विदेश यात्रा छोड़ें और देश में बेरोजगारी व महंगाई की ओर ध्यान दें। सह प्रभारी रोहित बना ने कहा कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर हो रहा है।
इन सभी मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को खून से खत लिखा है। रोहित ने बताया कि 9 अक्टूबर से विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को नागौर की एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खून से खत लिखा है। इस दौरान पूर्व कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हनुमान राम लोमरोड़, श्रवण चांगल, मोहन राम मेघवाल पूर्व उपाध्यक्ष मिर्धा कॉलेज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















