तारक मेहता’शो में हो सकती है दयाबेन की वापसी.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

शो के हर कैरेक्टर किसी की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। वहीं लंबे समय से दर्शक शो की जान दयाबेन यानी दिशा वकानी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है।

 असित मोदी के फेमस सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। वहीं अब शो को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आ रही है। शो की जान दयाबेन को लेकर चर्चा है की उन्हें कैंसर हो गया है। दिशा वकानी को जो कैंसर हुआ है वो गले का है। खबरों की मानें तो लंबे वक्त तक दिशा को अपने दयाबेन वाले रोल के लिए अजीबो-गरीब आवाज निकालने की वजह से उन्हें ये प्रॉब्लम हुई। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं। हर तरफ इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं अब दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

दिलीप जोशी ने बताया पूरा सच

जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘सुबह से ही दिशा वकानी को लेकर मुझे फोन आ रहे हैं। इस तरह की उटपटांग खबरों को फैलाने की जरूरत नहीं है। बस मैं इतना ही कहूंगा कि ये बस एक अफवाह है। इन सब बातों पर ध्यान न दें। दिशा पूरी तरह से ठीक हैं।’ दिलीप जोशी की इस बात से साफ हो गया है कि दिशा वकानी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

शो में हो सकती है दयाबेन की वापसी

आपको बता दें कि इन दिनों ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नवरात्रि सेलिब्रेशन का ट्रैक चल रहा है। पूरा गोकुलधाम इस वक्त जश्न में चूर है। हर कोई गरबे की तैयारी की तैयारी में लगे हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो जेठालाल शाम की पहली आरती करने वाला है। वहीं आरती के वक्त वो माता रानी से अपनी कोकिला यानी दया की वापसी की दुआ करते हैं, जिसके बाद ही उनकी ये मनोकामना पूरी हो जाती है। खबरों की मानें तो नवरात्रि पूजा में दयाबेन की वापस हो जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here