Rajasthan: पुजारी ने की आत्मदाह की कोशिश, मंदिर कमेटी चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बहू पर है गंदी नजर

0
46
पुजारी का अस्पताल में चल रहा है इलाज।

पुजारी का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान के अजमेर जिले में एक मंदिर के पुजारी ने केरोसिन तेल डालकर खुद पर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने समय रहते आग पर बुझाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे पुजारी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मंदिर कमेटी के चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुजारी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मंदिर कमेटी के चेयरमैन उसकी बहू पर गंदी नजर रखता है। गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसासर अजमेर के ऋषि घाटी में रहने वाले पुजारी पंडित गोविंद नारायण आत्मदाह करने करने का प्रयास किया। उन्होंने केरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगा ली। समय रहने परिवार के लोगों आग बुझाई और पंडित गोविंद को अस्पताल में भर्ती कराया। आत्मदाह से पहले पुजारी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा- मैं गोविंद नारायण मंदिर का पुजारी हूं। मंदिर कमेटी के चेयरमैन मंदिर खाली करने के लिए मुझे परेशान कर रहा है। वह मेरी बहू पर गंदी नजर रखता है और मेरे पोते को भी मारने की धमकी दी है।  

आत्मदाह के प्रयास में पुजारी करीब 80 फीसदी झुलस गया है। उनका अस्पातल में इलाज चल रहा है। इधर, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने इस मामले को झूठा बताया है। उन्होंने आठ अक्टूबर को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को एक शिकायत भी दी थी। पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कमेटी ने एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में पुजारी को भी बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। हमें फंसाने के लिए इस तरह की साजिश रची गई है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here