
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social media
ख़बर सुनें
विस्तार
टोंक में मंगवार सुबह मथला-देवली सड़क मार्ग पर बनास नदी में एक महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। महिला का शव सीमेंट के कट्टे से बंधा मिला और शव के दोनों हाथ बंधे हुए मिले।
उपसरपंच की सूचना पर नासिरदा थाना अधिकारी ओमप्रकाश पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके हाथ पर विमला छोटू लिखा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















