Rajasthan: शराबी ने महिला को बोला-आई लव यू, भड़की महिला ने बीच सड़क पर अधेड़ की पिटाई की, वीडियो वायरल

0
12
महिला ने शराबी को पीटा

महिला ने शराबी को पीटा
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक शराबी की जमकर पिटाई की। महिला अपनी अपनी स्कूटी से जा रही थी। इतने में एक शराबी ने गाड़ी स्कूटी के सामने खड़ी कर दी और बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला ने व्यक्ति की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। उसके बाद शराबी के होश ठिकाने लगे। वह महिला को मां-मां कहकर छोड़ देने की गुहार लगाने लगा।

कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति शराब के नशे में महिला को परेशान करने लगा। उसने महिला के स्कूटी के सामने अपनी गाड़ी लाकर खड़ी कर दी। उसने युवती को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसके बाद वह आई लव यू बोलने लगा। ऐसे में महिला ने हिम्मत दिखाई और अपना मोबाइल पास में खड़ व्यक्ति को दे दिया। उसके बाद महिला ने शराबी को जमकर पिटा। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और वीडियो बनाने लगे।

शराबी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद में लोगों के समझाने पर महिला ने उसे छोड़ दिया। हालांकि, इस मामले में महिला ने पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here