
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में किराये पर रह रही राजस्थान की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर सोनीपत रोड के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर पैर में गोली मार दी। उसे एक महिला ने शुक्रवार तड़के चार बजे पीजीआई में दाखिल कराया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और रोहतक में कई माह से किराये पर रहती है। गुरुवार शाम को मोनू नाम का युवक आया और उससे कहा कि उनका सोनीपत रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। कार्यालय में सफाई व चाय बनाने की नौकरी के लिए एक महिला की आवश्यकता है।
वह मोनू की बातों में आ गई और उसके साथ कार्यालय में चली गई। वहां पर मोनू के तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने डरा धमकाकर पहले तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद विरोध करने पर दाहिने पैर के घुटने पर गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह कार्यालय से बाहर आई। मामले की सूचना उसने महिला को दी, जिसके पास वह किराये पर रहती है। महिला ने उसे पीजीआई में तड़के चार बजे दाखिल कराया।
घायल युवती ने शिकायत दी है कि उसके साथ सोनीपत रोड के नजदीक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही पैर में गोली मार दी। पुलिस ने मोनू नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। – इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















