विमेंस एशिया कप 2022 का 13वां मुकाबला आज.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के बाद ने प्लेइंग XI में काफी बदलाव किए हैं। छोटी टीमों के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, मगर आज सभी खिलाड़ियों की प्लेइंग XI में वापसी होगी।

विमेंस एशिया कप 2022 का 13वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के बाद ने प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव किए हैं। छोटी टीमों के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, वहीं युवा खिलाड़ियों ने प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने के बाद अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया था। मगर आज भारत को पाकिस्तान से भिड़ना है तो एक बार फिर हरमनप्रीत कौर अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। वहीं थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद पाकिस्तान की नजरें भी जीत की पटरी पर वापस लौटने पर होगी। बात प्वाइंट्स टेबल की करें तो भारत 6 अंकों के साथ टॉप पर है तो वहीं पाकिस्तान 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। आइए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं-

भारत बनाम पाकिस्तान संभावित प्लेइंग XI-

IND-W: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हेमलता, हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, स्नेह राणा

PAK-W: मुनीबा अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ, निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, कायनात इम्तियाज, डायना बेग, तुबा हसन, नशरा संधू

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

बात भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो टी20आई में इन दोनों टीमों का आमना-सामना 12 बार हुआ है जिसमें टीम इंडिया ने 10 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। पाकिस्तान सिर्फ दो बार भारत को मात देने में कामयाब रहा है। पाकिस्तान ने आखिरी बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत को 2016 में हराया था, उसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 5 बार इस टीम को मात दी है। भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ डबल हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here