सीएम गहलोत ने एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया। – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में 472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गहलोत ने 250 करोड की लागत से एलआईसी भवन से सोडाला तक बने एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलिवेटेड रोड़ का नाम ‘भारत जोड़ो सेतु’ रखने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने 222 करोड़ की लागत की 6 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आई विभिन्न अड़चनों के बावजूद सरकार ने तय समय में एलीवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य पूरा किया है। प्रदेशवासियों की खुशहाली सरकार का ध्येय है। विकास की इन योजनाओं के पूर्ण होने से आमजन को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। राज्य सरकार ने यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने, सड़कों के चौड़ाईकरण, नई सड़कों और ब्रिज का निर्माण, आमजन के लिए पार्क उपलब्ध कराने जैसे काम प्राथमिकता से गए हैं। इससे जयपुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में उत्कृष्ट सड़क तंत्र और आधारभूत ढांचे का निर्माण हुआ है।
हर क्षेत्र में राज्य कर रहा प्रगति मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की जन केंद्रित नीतियों और प्रभावी क्रियांवयन से राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। राज्य की जीडीपी में तेज गति से बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। सरकार द्वारा करीब 3.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। जल्द होने जा रही इन्वेस्ट राजस्थान समिट से लाखों करोड़ का निवेश राजस्थान में आ रहा है। जिससे निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सामाजिक सुरक्षा में राजस्थान एक मॉडल स्टेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सभी वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शानदार योजनाएं चलाईं जा रही हैं। चिरंजीवी योजना के माध्यम से आमजन को 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। साथ ही 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा आईपीडी, ओपीडी में सभी प्रकार के उपचार निःशुल्क कर दिए गए हैं। सरकार 1 करोड़ प्रदेशवासियों को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से 5 लाख से अधिक किसानों का बिजली बिल शून्य किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 50 यूनिट बिजली मुफ्त देने से 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जीरो हुआ है।
आपसी भाईचारे और सद्भाव से देश का मान सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सभी संप्रदायों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव देश के विकास के लिए आवश्यक है। सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। देश में आपसी समरसता स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अपील करनी चाहिए। केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में आलोचना और असहमति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कांग्रेस सरकार के कारण हुई देरी: वसुंधरा इधर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा ट्वीट कर कहा, जयपुर में हवा सड़क-सोड़ाला एलिवेटेड रोड का काम भाजपा सरकार ने वर्ष 2016 में शुरू किया था, जिसे 2019 में पूरा होना था। कांग्रेस सरकार की शिथिल कार्यशैली के कारण इसका काम समय से पूरा नहीं हो सका। खैर देर आए, दुरुस्त आए! मैं जयपुरवासियों को इस एलिवेटेड रोड निर्माण की बधाई देती हूं। खुशी है कि अंबेडकर सर्किल से 22 गोदाम, हवा सड़क होते हुए सोडाला सब्जी मंडी पहुंचने में पहले जहां 25 मिनट का समय लगता था, अब वह सफर महज 10 मिनट में ही पूरा हो जाएगा।
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में 472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गहलोत ने 250 करोड की लागत से एलआईसी भवन से सोडाला तक बने एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलिवेटेड रोड़ का नाम ‘भारत जोड़ो सेतु’ रखने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने 222 करोड़ की लागत की 6 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आई विभिन्न अड़चनों के बावजूद सरकार ने तय समय में एलीवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य पूरा किया है। प्रदेशवासियों की खुशहाली सरकार का ध्येय है। विकास की इन योजनाओं के पूर्ण होने से आमजन को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। राज्य सरकार ने यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने, सड़कों के चौड़ाईकरण, नई सड़कों और ब्रिज का निर्माण, आमजन के लिए पार्क उपलब्ध कराने जैसे काम प्राथमिकता से गए हैं। इससे जयपुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में उत्कृष्ट सड़क तंत्र और आधारभूत ढांचे का निर्माण हुआ है।
हर क्षेत्र में राज्य कर रहा प्रगति
मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की जन केंद्रित नीतियों और प्रभावी क्रियांवयन से राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। राज्य की जीडीपी में तेज गति से बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय में 26.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। सरकार द्वारा करीब 3.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। जल्द होने जा रही इन्वेस्ट राजस्थान समिट से लाखों करोड़ का निवेश राजस्थान में आ रहा है। जिससे निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
This News is Updated by Khabre Fatafat नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।