
अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के ढाणी पुनियां में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को सांप के डंसने का मामला सामने आया है। तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने चूनाराम को अस्पातल में भर्ती कराया। इस दौरान वह अपने साथ मारे गए सांप को भी अस्पताल ले गए। राजकीय भर्तियां अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग चूनाराम खेत में पेड़ की कटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों साप को मार दिया और बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान परिजन मरे हुए सांप को की अस्पताल ले गए, जिससे चिकित्सकों को पता लग सके कि कितने जहरीले सांप ने चूनाराम को डंसा है। बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















