
हादसे में पांच लोगों की मौत।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
अजमेर के नसीराबाद के निकट नांदला में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं। गांव नंदाजी की ढाणी से 20-25 लोग मूर्ति विसर्जन के लिए खान की तरह बने एक गड्डे में गए थे। जिनमें से पांच युवक उसमें उतरे और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गए। हादसे में सभी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। जिन्हें नसीराबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार नंदा जी की ढाणी से 20-23 ग्रामीण नांदला के पास पानी से भरे गड्ढे में मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे। पांच युवक मूर्ति को विसर्जित कर रहे थे, इस दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गए। जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सभी शवों को नसीराबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थ्ल व अस्पताल भी पहुंचे। मृतकों के शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गांव में एक साथ पांच लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















