यहां जानें जसप्रीत बुमराह की जगह किन खिलाड़ि को वर्ल्ड कप में मिलेगा जगह – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

T20WC 2022 बुमराह की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर आस्ट्रेलिया में भारत की संभावनाओं को प्रभावित करेगी क्योंकि अंतिम ओवरों की गेंदबाजी अभी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। बुमराह की जगह टीम में इन दोनों में से किसी एक गेंदबाज को जगह मिल सकती है।

भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने सोमवार को यह घोषणा की।

बुमराह की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर आस्ट्रेलिया में भारत की संभावनाओं को प्रभावित करेगी क्योंकि अंतिम ओवरों की गेंदबाजी अभी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। यह तेज गेंदबाज राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रहा है और बीसीसीआइ को उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन यह तय था कि वह अगले कई महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआइ के सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआइ की चिकित्सा टीम ने स्पष्ट कर दिया कि बुमराह आइसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। विशेषज्ञों से परामर्श करने और विस्तृत आकलन के बाद यह फैसला किया गया। बुमराह को पीठ में दर्द के कारण दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध वर्तमान टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

बीसीसीआइ ने टी-20 विश्व कप के लिए अभी तक बुमराह की जगह पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है, लेकिन मोहम्मद शमी और दीपक चाहर में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान वाली को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में रखा जा सकता है। अब तक मो. शमी और दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के स्टैंडबाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह इससे पहले भी पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। उन्हें 2019 में इसी वजह से तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें चार से छह महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है। बुमराह ने इस साल भारत की तरफ से तीनों प्रारूपों में समान पांच-पांच मैच खेले जबकि आइपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्होंने 14 मैच खेले।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here