जानिए राज कुंद्रा क्यों हो रहे है जमकर ट्रोल? – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

शिल्पा शेट्टी महाअष्टमी के मौके पर अपने घर पर कन्या पूजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा ने बेटी समीशा शेट्टी की पूजा की और पैर धोते नजर आए। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 शिल्पा शेट्टी बी-टाउन की मॉर्डन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक धार्मिक इंसान भी हैं। वह अपने घर पर अक्सर सभी त्योहार मनाने और पूजा-पाठ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस हर साल नवरात्रों का त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाती हैं। पूरे नौ दिनों तक एक्ट्रेस के घर माता की चौकी सजती है। नवरात्रि की महाअष्टमी पर शिल्पा शेट्टी कन्या पूजन करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पति राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी के पैर धोते दिख रहे हैं।

यहां देखे वीडियो

इस वीडियो में राज कुंद्रा कन्या पूजन करते दिख रहे हैं। राज कुंद्रा अपनी बेटी समीशा के पैर धो रहे हैं। वह पूजा की दूसरी रस्में निभाते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं बेटी फुल मस्ती के मूड में दिख रही हैं और अपना चश्मा पहनती नजर आ रही हैं। इस दौरान राज कुंद्रा बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ”मेरे घर की महागौरी के साथ कंजिका पूजन, सन ग्लासेस को आप नजर अंदाज नहीं कर सकते।”

कुंद्रा हुए जमकर ट्रोल

बेटी को इतना सम्मान देने पर यूजर्स ने राज की तारीफ भी की तो वहीं कई लोग ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर्स ने लिखा- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। तो वहीं दूसरे ने लिखा- पहले काम ही गलत ना करो की बाद में ऐसी चीजों का दिखावा करना पड़े। एक ने लिखा- आज मास्क नहीं लगाया क्या। बता दें राज कुंद्रा पर बीते साल अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्होंने करीब दो महीने जेल की सजा काटी थी।

शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म निकम्मा में नजर आईं थी। हालांकि फिल्म ने खास कमाल नहीं दिखाय था। जल्द अगब शिल्पा वेब सीरीज में डेब्यू करने वाली हैं। वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here