इमरान खान को अंतिरम जमानत मिली , जानें क्या है पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अंतिरम जमानत मिल गई है। बता दें कि इस्लामाबाद कोर्ट ने इमरान खान को 10 हजार रुपये जमा कराने की शर्त पर अंतिरम जमानत दी है। सात अक्टूबर को इमरान खान को स्थानीय अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया।

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। बता दें कि इमरान खान को महिला जज को धमकाने के मामले में स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

इमरान खान को जज मोहिसन अख्तर कयानी ने 10 हजार रुपये जमा कराने की शर्त पर अंतिरम जमानत दी है। इसके अलावा इमरान खान को सात अक्टूबर से पहले स्थानीय अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए है।

क्या है पूरा मामला

20 अगस्त को इस्लामाबाद में एक रैली के दौरान इमरान खान ने अपने सहयोगी शाहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों , चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी। इमरान खान के दिए गए भाषण के कुछ घंटों बाद ही रैली में पुलिस, न्यायपालिका और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के मामले में इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।स्थानीय मजिस्ट्रेट ने इमरान खान के खिलाफ शनिवार को पुलिस के अनुरोध पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और साथ ही यह भी माना जा रहा था कि पाकिस्तान पुलिस इमरान खान के बनिगला आवास पर छापेमारी भी कर सकती है। इमरान खान के वकील बाबर अवान ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की मांग वाली याचिका के साथ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।स्थानीय मजिस्ट्रेट ने इमरान खान के खिलाफ शनिवार को पुलिस के अनुरोध पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और साथ ही यह भी माना जा रहा था कि पाकिस्तान पुलिस इमरान खान के बनिगला आवास पर छापेमारी भी कर सकती है। इमरान खान के वकील बाबर अवान ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की मांग वाली याचिका के साथ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here