राहुल ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही जानें? क्या कहा – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने कर्नाटक में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी भारत को एकजुट करेंगे जैसे बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रविवार को कर्नाटक में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी भारत को एकजुट करेंगे, जैसे बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था।

राहुल गांधी ने किया खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा

राहुल गांधी ने नंजनगुड के बदनवालु स्थित खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में कुछ समय चिंतन में बिताया, जिसका 1927 में महात्मा गांधी की यहां यात्रा के कारण ऐतिहासिक महत्व है। इससे पहले सुबह राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया। उन्होंने हमें प्रेम, दया, सद्भाव और मानवता का अर्थ सिखाया।’

7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा

आज गांधी जयंती पर हम शपथ लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया, उसी तरह हम देश को एकजुट करेंगे। ट्वीट में महात्मा गांधी का एक वीडियो और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दृश्य भी शामिल थे। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर निकलते हुए राहुल गांधी ने तमिलनाडु, केरल की यात्रा की और शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश किया।

भारत जोड़ो यात्रा’ लोगों से जुड़ने का जरिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिन कहा कि इस यात्रा के जरिए हमारा एकमात्र मकसद लोगों से जुड़ना और उनकी परेशानियों को जानना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता जिन कमियों को झेल रही है, उसे बाहर लाना हमारा मकसद है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि लोकतंत्र में कई स्तंभ हैं जो लोगों के लिए काम करते हैं, लेकिन अब वो भी आवाज नहीं उठा रहे हैं। इसलिए हम लोगों से जुड़ने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं।

संविधान बचाना ही यात्रा का मकसद

राहुल गांधी ने बीते दिन अपनी यात्रा के इतर एक कार्यक्रम में कहा कि यह यात्रा संविधान बचाने के लिए निकाली जा रही है। कांग्रेस सांसद के अनुसार इस यात्रा से लोगों की महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर समस्याओं को उठाया जा रहा है

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here