
नौ दिनों के व्रत में न हो बॉडी में कमजोरी का एहसास, इसके लिए बनाकर खाएं आलू का हलवा। जानें घर में कैसे आसानी से बना सकते हैं इसे।व्रत में बॉडी की एनर्जी बनाए रखने के लिए खाएं ‘आलू का हलवा’व्रत में बॉडी की एनर्जी बनाए रखने के लिए खाएं ‘आलू का हलवा’
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
आलू उबले, छीले और मैश किए हुए- 4, दूध- 1/2 कप, चीनी- 1/3 कप या स्वादानुसार, हरी इलायची- 1/2 टीस्पून, घी- 4 टेबलस्पून, ड्राय फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता कटे हुए)- 2 टेबलस्पून, केसर- चुटकीभर, क्रीम- 100 मिली, दूध- 50 मिली
विधि :
– नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें।
– इसमें मैश किए हुए आलू डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
– इसके बाद इसमें दूध, चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें जिससे गांठें न रह जाएं।
– लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि ये मिश्रण सूख न जाए।
– ड्राय फ्रूट्स को भी घी या Godrej Vegetable Oil में हल्का फ्राई कर लें जिससे ये थोड़े क्रंची हो जाएं और हलवे का जायका बढ़ाएं।
– इसके बाद इसमें कटे हुए ड्रायफ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू) डाल दें।
– सभी चीज़ों को मिक्स करते हुए एक मिनट तक और पका लें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















