अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान,उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

उत्तर कोरिया ने लगातार चौथे दिन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान किया है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि की है।

 उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इस खबर की पुष्टि की है। जापानी मीडिया के अनुसार, उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिन्हें जापान सागर की ओर दागा गया है।

दागी मिसाइल

जापानी मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि आगे के विवरण का विश्लेषण किया जा रहा है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान किया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पहुंचने के एक दिन के बाद उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

उत्तर कोरिया ने लगातार चौथे दिन दागी मिसाइल

बता दें कि उत्तर कोरिया लगातार चौथे दिन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इससे पहले भी उत्तर कोरिया तीन बार बैलिस्टिक मिसाइलें दाग चुका है। दक्षिण कोरिया ने बीते बुधवार को दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

व्हाइट हाउस ने जारी किया था बयान

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को एक बयान जारी किया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने कहा था नए मिसाइल परीक्षण हैरिस को डीएमजेड से जाने से नहीं रोक पाएंगे और वह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिका की कड़ी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए वहां जाना चाहती हैं।

इससे पहले उत्तर कोरिया द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण को लेकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने निंदा की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here