Rajasthan: पत्नी का 14 साल के लड़के से अवैध संबंध, पति ने कई बार पकड़ा, नहीं मानी तो उठाया खौफनाक कदम

0
11
सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर जिले में बीते दिनों मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते फांसी लगाकर जान दी थी। जिसके बाद उसकी पत्नी ने अपने प्रेम प्रसंग को छिपाने के लिए 14 साल के प्रेमी को बुलाया और लाश को ठिकाने लगा दिया। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी को दस्तयाब कर लिया है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के ग्रमीण क्षेत्र चंदवाजी थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले अचरोल गांव के रहने वाले शंकर यादव की लाश कचरे के ढेर से बरामद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में पुलिस युवक की मौत का कारण आत्महत्या ही मान रही थी, लेकिन मृतक के पिता शंकर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। पुलिस ने शंकर से जुड़े लोगों से पूछताछ की तो उसकी पत्नी सुगना की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सुगना से पूछताछ की तो उसने पूरा सच बता दिया।  

मृतक की पत्नी सुगना ने पुलिस को बताया कि उसका घर के पास रहने वाले एक 14 साल के लड़के से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी शंकर को हो गई थी, लेकिन सिर्फ 14 साल के लड़के से अवैध संबंध होने की बात पर वह भरोसा नहीं कर रहा था। उसने इन बातों को मजाक में टाल दिया, लेकिन बाद में उसने सुगना को लड़के के साथ पकड़ लिया। 

उसने दोनों को कई बार बिस्तर पर पकड़ा, न्यूड वीडियो कॉल और इंस्टा पर की गईं अश्लील बातें भी उसने देख ली थीं। इसके लेकर उसने सुगना से बात की और यह सब खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। सुगना ने अपने प्रेमी से मिलना और बात करना बंद नहीं किया। पत्नी की हरकतों से तंग आकर शंकर ने सुगना की चुन्नी से फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुगना को लगी तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी लाश को फंदे से नीचे उतारा और फिर कचरे के ढेर में फेंक दिया। अब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here