अफगानिस्तान के काबुल में काज एजुकेशन सेंटर को निशाना बनाया गया, बम धमाके में 32 लोगों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग इस बम धमाके में घायल बताए जा रहे हैं. तालिबान के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि दशती बारची इलाके में शुक्रवार सुबह यह विस्फोट हुआ. इस इलाके में अधिकतर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग रहते हैं. विस्फोट की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%81.jpg

धमाके में छात्र-छात्राओं की मौत

तालिबान के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि पीड़ितों में हाई स्कूल से लेकर स्नातक, दोनों लड़कियां और लड़के शामिल हैं, जो यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा दे रहे थे, जब विस्फोट हुआ. उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को ऐसे शैक्षणिक केंद्रों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करेंगे, जिनको टारगेट किया जा रहा है.

फिदायीन ने एजुकेशनल सेंटर को बनाया निशाना

एक ट्विटर पोस्ट में, एनजीओ अफगान पीस वॉच ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने छात्रों के बीच खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. काज एजुकेशनल सेंटर को निशाना बनाया. बता दें कि हाल ही में काबुल के वजीर अकबर खान इलाके के पास भी एक बम धमाका हुआ था.

गृह मंत्रालय प्रवक्ता ने कही ये बात

वहीं, अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार तड़के हुआ. अब्दुल नफी टकोर ने कहा कि हमारे दलों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है.

बता दें कि हाल ही में काबुल में रूसी दूतावास के बाहर हुए विस्फोट की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई थी. अफगानिस्तान में बम धमाकों की ये सीरीज अब भी जारी है जब तालिबान ने पिछले साल अमेरिका समर्थित नागरिक सरकार को हटाने के बाद अफगानिस्तान में अपने शासन का एक साल पूरा कर लिया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here