लंबे रिलेशनशिप के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी करने वाले – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दोनों की शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। बीती शाम ऋचा के हाथों पर अली के नाम की मेहंदी लगी। ऋचा ने मेहंदी की झलक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। ऋचा ने कुछ छोटे-छोटे वीडियो शेयर किए हैं जिसमे उनकी मेहंदी नजर आ रही है। ऋचा की मेहंदी काफी खास है। हथेली पर जहां उन्होंने अपना और अली का नाम लिखवाया है। वहीं बैक पर उन्होंने एक बिल्ली बनाई है। यह बिल्ली भी ऋचा के लिए काफी खास है क्योंकि ऋचा को बिल्लियों से प्यार है और उनके पास भी 2 बिल्लियां हैं।

मेहंदी-संगीत में दिल्ली की चाट

इसके साथ ही ऋचा का नेल पेंट भी काफी खास है। उन्होंने नजर ना लगने वाले इविल आई का नेल आर्ट बनाया है। बता दें कि शादी के फंक्शन दिल्ली में हो रहे हैं और क्योंकि ऋचा दिल्ली से हैं तो उन्होंने अपनी मेहंदी, संगीत और कॉकटेल के लिए दिल्ली की चाट मेन्यु में रखे हैं। रजौरी गार्डन के फेमस छोले भटूरे, नटराज की चाट, चटोरी गली के राम लड्डू जैसी कई चीजें चाट में हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा ने संगीत के लिए राहुल मिश्रा का आउटफिट पहना है और क्रेषा बजाज का आउटफिट कॉकटेल पार्टी के लिए। वहीं अली ने अबु जानी संदीप खोसला और शांत्नु-निखिल के कपड़े पहनेंगे।  

दिल्ली में शादी, मुंबई में रिसेप्शन

बता दें कि अली और ऋचा की शादी के फंक्शन बीती शाम से शुरू हो गए हैं और 7 अक्टूबर तक चलेंगे। 6 अक्टूबर को दोनों की शादी होगी दिल्ली में और इसके बाद 7 अक्टूबर को दोनों मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जिसमे बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल होंगे।

दोनों की स्टोरी

ऋचा और अली के बारे में बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2012 में फिल्म फुक्रे के सेट पर हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।  7 साल के रिलेशनशिप के बाद अली ने साल 2019 में ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों पहले साल 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन फिर कोविड की वजह से दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई। अब फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके अलावा दोनों फुक्रे 3 में एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं जो दोनों की शादी के बाद रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here