अर्जेंटीना के राजदूत ने ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने सीएम योगी अदित्‍यनाथ से शिष्‍टाचार भेंट की – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। इसे शिष्‍टाचार भेंट बताया गया। मुलाकात के दौरान राजदूत गोब्बी ने सीएम योगी की अगुवाई में प्रदेश के हर क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों और सर्वसमावेशी विकास नीतियों की सराहना की।

उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि अर्जेंटीना, उत्तर प्रदेश के कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में सहयोग के लिए उत्सुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में अर्जेंटीना के व्यापार एवं कृषि के शासकीय प्रतिनिधि प्रदेश के दौरे पर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि, एग्रो टेक्नोलॉजी, एग्रो लॉजिस्टिक, एग्रो पैकेजिंग के क्षेत्र में नीतिगत प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है, जिसमें अर्जेंटीना हमारा अच्छा सहयोगी बन सकता है। राजदूत गोब्बी ने उत्तर प्रदेश के इन्वेस्टर्स समिट आयोजन को अर्जेंटीना के निवेशकों के लिए शानदार अवसर करार दिया।

गोब्बी ने प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए अर्जेंटीना के प्रशिक्षकों के सहयोग का प्रस्ताव रखा।

राजदूत ने यूपी की कानून व्यवस्था को सराहा

राजदूत ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए बीते साढ़े पांच वर्षों में कानून-व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की नीतियों और क्रियान्वयन को अत्यंत उपयोगी बताया। उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अर्जेंटीना के संस्थानों के साथ एमओयू के संबंध में चर्चा हुई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here