Ajay Maken: माकन का वीडियो वायरल, बोले- हमारी संख्या बढ़ती जाएगी, गहलोत की ओवरस्मार्टनेस ने…कह लगाए ठहाके

0
12
अजय माकन का वीडियो वायरल

अजय माकन का वीडियो वायरल
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राजस्थान के सियासी संग्राम में गहलोत गुट के नेताओं ने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अजय माकन सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की साजिश के तहत विधायकों से बात करने आए थे। अब माकन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अशोक गहलोत की ओवर स्मार्टनेस पर ठहाके लगाते दिख रहे हैं।

वीडियो अजय माकन के ऑफिस का बताया जा रहा है। वीडियो में खिलाड़ी लाल बैरवा अजय माकन के ऑफिस से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वहीं माकन से कुछ लोगों की बातचीत हो रही है। माकन ठहाके लगा कर कह रहे हैं कि ‘अभी संख्या और बढ़ती दिखाई देगी।’ उनके इतना कहते ही सामने बैठा एक व्यक्ति बोलता है कि सीएम गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने आपकी भारत जोड़ो यात्रा…और इतना कह वह हाथों से खत्म हो जाने का संकेत देता है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

सचिन पायलट और अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लग रहा था कि राजस्थान का सियासी संकट टल गया है। अब अजय माकन का वीडियो वायरल होने के बाद इसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया यूजर वीडियो में माकन के संख्या बढ़ने की बात को इस्तीफा देने वालों के पाला बदलने की बात से जोरकर देख रहे हैं। इस्तीफा देने वाले कई विधायकों ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि धारीवाल के घर किस कारण उन्होंने बुलाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस आलाकमान का फैसला मंजूर होने की बात कही थी। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here