Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट सोनिया गांधी से आज कर सकते हैं मुलाकात, गहलोत का भी दिल्ली दौरा संभव

0
10

10:22 AM, 28-Sep-2022

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट सोनिया गांधी से आज कर सकते हैं मुलाकात, गहलोत का भी दिल्ली दौरा संभव

राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच अब सबकी नजर अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर है। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन भरेंगे या नहीं, इसपर सबकी टकटकी लगी है। इसी से साफ होगा कि राजस्थान में ऊंट किस करवट बैठेगा। दूसरी ओर सचिन पायलट ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चुप्पी साध ली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिन पायलट आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here