KBC 14 : केबीसी में कोटा की सरकारी टीचर का कमाल, बिग बी के 11 सवालों के जवाब दे जीते 6 लाख 40 हजार

0
18
केबीसी 14 में शोभाकंवर

केबीसी 14 में शोभाकंवर
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कोटा की एक शिक्षिका शोभाकंवर ने 6 लाख 40 हजार की रकम जीती है। शोभाकंवर का हॉटसीट पर बैठने का एपिसोड मंगलवार रात को प्रसारित हुआ। शोभाकंवर ने अभिताभ बच्चन के 11 सवालों के सही जवाब दिए। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शोभाकंवर मूलरूप से जयपुर की रहनी वाली हैं। उनके शादी भी जयपुर में ही हुई है। वो पति के साथ लंबे समय से कोटा में रह रही हैं। वो बूंदी जिले के बरूधन के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं। केबीसी में शोभाकंवर ने 12वें सवाल का जवाब देने से पहले शो क्विट कर दिया। इसपर उन्होंने कहा कि मैंने रिस्क नहीं लिया और सेफ गेम खेला। क्योंकि अगर 12वें सवाल का आंसर गलत होता तो जीते हुए पैसे भी हार जाती। शो में उन्होंने दो लाइफलाइन के भी इस्तेमाल किया।

सरकारी स्कूल की टीचर शोभकंवर ने आगे बताया कि उन्हें बच्चों का भविष्य संवारना था। इसलिए उन्होंने क्विट किया लेकिन उन्हें लग रहा था कि उन्हें सही जवाब पता है। हालांकि, अचानक से मन में ख्याल आया कि कहीं आंसर गलत न हो जाए। 

केबीसी विनर शोभाकंवर ने बताया कि अभिताभ के बोलने के तरीके से कभी भी दवाब या तनाव महसूस नहीं हुआ। अभिताभ सर ने बच्चों की मदद का भरोसा दिलाया। शोभा कहती हैं कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि इतनी बड़ी लीजेंड हस्ती मेरे साथ जुड़ी है। मेरे स्कूल के बच्चों के लिए कुछ काम करेंगे। उनके लिए डोनेशन देंगे। शोभा ने कहा कि अभिताभ सर से मिलकर करोड़पति क्या में तो अरबपति हो गई।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here