Rajasthan: नागौर में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर में टक्कर, हादसे में तीन की मौत, 20 घायल

0
15
नागौर सड़क हादसा

नागौर सड़क हादसा
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

नागौर के कोतवाली थाना इलाके के अठियासन के पास सोमवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 

बस में सवार श्रद्धालु बीकानेर जिले के नोखा तहसील से पहले रामदेवरा गए थे। दर्शन करने के लिए उसके बाद जुंजाला स्थित गोसाई मंदिर गए, वहां से लौटने समय हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस के अंदर से निकाला और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने वाहनों से कुछ घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहीं कुछ घायलों को पुलिस ने बस से बाहर निकाला।

बस में कुल 35 श्रद्धालु बैठे थे। जिसमें से नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक घायल की बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया।

इधर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एंबुलेंस के अभाव में तड़प रहे मरीजों की जानकारी मिलते ही उन्होंने नागौर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अस्पताल के पीएमओ से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों के समुचित इलाज करवाने के लिए गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना होने के बाद लंबे समय तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने और राजकीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था से उत्पन्न स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी भी जाहिर की है। सीओ विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 15 का उपचार बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जारी है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here