Rajasthan Political Crisis LIVE: राजस्थान का सियासी बवाल, आज सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे पर्यवेक्षक

0
13

09:32 AM, 27-Sep-2022

Sachin Pilot: पायलट गद्दार, उन्हें पुरस्कार नहीं मिल सकता : शांति धारीवाल

अशोक गहलोत के समर्थक और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान प्रभारी अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बातचीत में धारीवाल ने कहा कि माकन सभी विधायकों से पायलट के पक्ष में प्रचार करने को कहते थे। पर्यवेक्षक के तौर पर आए अजय माकन अशोक गहलोत को सीएम पद से हटाने की षड़यंत्र में शामिल रहे। मैं इसके सबूत पेश कर दूंगा। सचिन पायलट को लेकर शांति धारीवाल ने कहा कि पायलट गद्दार हैं और उन्हें पुरस्कार नहीं मिल सकता है।

09:12 AM, 27-Sep-2022

Rajasthan Political Crisis LIVE: राजस्थान का सियासी बवाल, आज सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे पर्यवेक्षक

राजस्थान कांग्रेस में मचा सियासी बवाल थमता नहीं दिख रहा है। अशोक गहलोत गुट खुलकर अब विरोध जता रहा है। मंत्री शांति धारीवाल ने अजय माकन पर एजेंडा के तहत जयपुर आने का आरोप लगाया। राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट मामले में सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षकों से लिखित रिपोर्ट मांगी है। अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे आज लिखित रिपोर्ट सौंपेंगे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here