मैच से पहले बुखार और पेट-दर्द से पीड़ित थे सूर्याकुमार – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

IND vs AUS हैदराबाद में खेले गए डिसाइडर मुकाबले में सूर्यकुमाय यादव ने 36 गेंदों पर 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मैच के बाद सूर्या ने बताया कि कैसे वह मैच की सुबह बुखार और पेट-दर्द से जूझ रहे थे।

 हैदराबाद टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 187 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में टीम ने रोहित और राहुल के विकेट को 4 ओवर के अंदर केवल 30 के स्कोर पर खो दिया। लेकिन विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रख दी। सूर्यकुमार यादव ने आउट होने से पहले 36 गेंदों पर 69 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। सूर्या की इस पारी का ही नतीजा था कि भारत ने इस मैच को 1 गेंद पहले 6 विकेट से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव के अलावा विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली।

मैच से पहले बुखार और पेट-दर्द से पीड़ित थे सूर्या

बीसीसीआइ ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सूर्या ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि मैच से पहले वह बुखार और पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने अपने फिजियो से ऐसी बात कही जिससे फैंस का दिल खुश हो जाएगा। सूर्या ने कहा कि यदि यह वर्ल्ड कप का फाइनल होता तो क्या वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरते और इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डिसाइडर मैच में सूर्या मेडिसिन लेने के बाद उतरे और मैच जिताऊ पारी खेल दी।

मैच की बात करें तो टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कैमरॉन ग्रीन के 52 और टिम डेविड के 54 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा जिसे टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 तो विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here