जानिए यह सब्जी जो आपको इन बीमारियों में फायदेमंद देता है – 24×7 Khabre Fatafat

0
17
This image has an empty alt attribute; its file name is तध.jpg



आयुर्वेद में कंटोला को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण जैसे फाइबर फाइटोकेमिकल्स एंटीऑक्सीडेंट आयरन मिनरल्स और विटामिन फैट और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाऐ जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

 बढ़ते शुगर और मोटापे से हर चौथा व्यक्ति परेशान है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद बड़ी मुश्किल से वजन कंट्रोल होता है। वहीं, शुगर यानी डायबिटीज होने पर यह ताउम्र साथ रहती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत खानपान, खराब दिनचर्या, अत्यधिक आराम और तनाव के चलते आजकल मधुमेह और मोटापा सामान्य बीमारी बन गई है। खासकर, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान दें। वहीं, शुगर और फैट को कंट्रोल करने के लिए डाइट में यह सब्जी जरूर शामिल करें। इस सब्जी के सेवन से शुगर और मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

कंटोला

आयुर्वेद में कंटोला को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण जैसे फाइबर, फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, मिनरल्स और विटामिन, फैट और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सब्जी बरसात के दिनों में उपजती है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में यह सब्जी ज्यादा उगती है।

मोटापे में फायदेमंद

कंटोला में कैलोरी नहीं होती है। इससे कैलोरी गेन नहीं होती है। साथ ही कंटोला में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की भी समस्या दूर होती है। इसके अलावा, शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए डॉक्टर डाइट में कंटोला शामिल करने की सलाह देते हैं। बरसात के दिनों में कंटोला मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

सिरदर्द में मिलता है आराम

कंटोला में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है। ये दोनों आवश्यक पोषक तत्व स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही सिरदर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में कंटोला को जरूर शामिल करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here