रेलवे स्टेशन पे निर्माणधीन पुल पर रविवार को गर्डर रखे जाएंगे, ब्लाक के चलते तीन ट्रेनें रद – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन पर निर्माणधीन पुल पर रविवार को गर्डर रखे जाएंगे। इसके लिए पौने सात घंटे का ब्लाक मंजूर हुआ है। ब्लाक के चलते काठगोदाम-संपर्कक्रांति समेत तीन ट्रेनें रद रहेगी। छह ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट रहेगी। जबकि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी।

मुरादाबाद में ब्रिटिश काल में बने रेलवे पुल पर पौने दो साल पहले आवाजाही बंद कर दी गई। पर लंबे अरसे बाद पुल पर इस साल अप्रैल में काम शुरू हो पाया। अप्रैल में रेल प्रशासन ने मंजूरी के बाद पुल को तोड़ा। पर दो महीने में पूरे होने वाले पुल पर चार महीने बाद गर्डर रखने की तैयारी हो रही है। पुल पर गर्डर रखने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मांगी गई। गुरुवार को रेल मुख्यालय ने गर्डर लांचिंग के लिए मेगा ब्लाक को हरी झंडी दी।

रेल प्रशासन के अनुसार मुरादाबाद स्टेशन पर इस रविवार को एफओबी पर गर्डर रखे जाएंगे। गर्डर रखने के लिए 6.40 घंटे का ब्लाक लिया गया है। ब्लाक सुबह नौ बजे से शुरु होकर दोपहर 3.40 बजे तक चलेगा। दिल्ली लाइन की ओर काम होने से एक से चार तक लाइन पर रेल संचालन बंद रहेगा।

पुल की तैयारी – स्टेशन पर बन रहे पुल पर गर्डर रखे जाएंगे – पौने सात घंटे का ब्लॉक रेलवे ने किया मंजूर – ब्लॉक के दौरान छह ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट रहेंगी

यह ट्रेनें रहेंगी रद काठगोदाम-दिल्ली के बीच चलने वाली काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036-35) व रामनगर -मुरादाबाद (25035) पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी। काठगोदाम-मुरादाबाद (05331-32) को रामपुर, रामनगर-मुरादाबाद (05333) व (05367-68) पैसेंजर ट्रेनें पीपलसाना स्टेशनों से रवाना व संचालित होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here