अफगानिस्तान में आया भूकंप  4.3 रही तीव्रता – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 0523 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर दी है।

 अफगानिस्तान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 05:23 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने ट्वीट कर दी है।

इससे पहले, 5 सितंबर को अफगानिस्तान के कई प्रांतों में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद छह लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे। अफगानिस्तान के कुनार के नूरगुल जिले में ही छह लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे।

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में आया भूकंप

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा (North Sumatra) प्रांत में शुक्रवार को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूंकप शुक्रवार सुबह आया है। एनसीएस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक महीने पहले यानी 23 अगस्त को इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत बेंगकुलु (Bengkulu) में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

जापान में 4.5 तीव्रता के भूकंप ने इमारतों को हिलाया

जापान के इबाराकी (Ibaraki) प्रान्त के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार को 4.5 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप ने इमारतों को हिलाकर रख दिया। इबाराकी जापान के मुख्य द्वीप होंशू के कांटो (Kanto) क्षेत्र में है। इसमें अधिक से अधिक टोक्यो क्षेत्र शामिल है। भूकंप के चलते चोट या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here