महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर निगम उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा परिहार द्वारा आज वार्ड 29, 30, 31 और 32 का निरीक्षण किया गया।

0
50

जोधपुर, 23 सितंबर। नगर निगम उत्तर में चल रहे महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर निगम उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा परिहार द्वारा आज वार्ड 29, 30, 31 और 32 का निरीक्षण किया गया। महापौर ने कबूतरों के चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा के रखरखाव एवं संरक्षण हेतु आदेश दिए। इस मौके पर वार्ड वासियों ने महापौर को सिवीरेज की समस्या से अवगत करवाया और साथ ही विभिन्न जगह पड़े वेस्ट कचरों के डंप को हटवाने के लिए भी आग्रह किया। क्षेत्रवासियों ने आवारा और पागल कुत्तों के आतंक से भी अवगत करवाया जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुवे उन कुत्तों को पकड़वा दिया गया।

महापौर के इस निरीक्षण के दौरान वार्ड 32 के पार्षद असलम खान, जावेद, वार्ड के सफाई निरीक्षक, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी सहित इंजीनियर और उनकी पूरी टीम साथ रही।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here