जानें वर्कआउट से पहले क्या -क्या खाया जा सकता है – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

थोड़ी-थोड़ी देर में खाने से शरीर को पोषण की सही मात्रा मिल जाती है जिससे उसके काम में बाधा नहीं आती। इसी तरह वर्कआउट से पहले और बाद में भी मील लेने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर को ज़रूरी एनर्जी मिलती है।

रोज़ाना किसी न किसी तरह का वर्कआउट करना ज़रूरी होता है। इससे न सिर्फ आपका शरीर बल्कि दिमाग भी फिट और हेल्दी रहेगा। यह आपकी तनाव से लड़ने और बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है। हालांकि, डाइट भी एक ज़रूरी हिस्सा है और सही डाइट का पालन सेहतमंद रहने में अहम भूमिका निभाता है। दिनभर में कई बार खाने से आपके शरीर को पोषण की सही मात्रा मिल जाती है।

इसी तरह वर्कआउट करने से पहले और बाद में सही डाइट लेने की सलाह दी जाती है। वर्कआउट से पहले खाने से आपको कसरत करने की एनर्जी मिलती है और बा में खाने से शरीर को ज़रूर पोषण मिलता है। इससे आपकी बॉडी को खोई हुई ताकत और रिकवरी में मदद मिलती है।

वर्कआउट से पहले कुछ ज़रूर खाएं

वर्कआउट करने से पहले कुछ न कुछ ज़रूर खाना चाहिए, खासतौर से कार्ब्स, जो आपके शरीर को ज़रूरी ऊर्जा देने का काम करते हैं। कार्ब्स शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं, क्योंकि यह ग्लूकोज़ में टूट कर शरीर को एनर्जी देते हैं। इसके साथ ही, आप अपनी डाइट में प्रोटीन को भी शामिल कर सकते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। आखिर में दिनभर पानी की पर्याप्त मात्रा पिएं, खासतौर पर वर्कआउट से पहले।

वर्कआउट से पहले क्या खा सकते हैं?

एनर्जी बार: ऐसी एनर्जी बार चुनें जिसमें अतिरिक्त चीनी न हो। चीनी की जगह खजूर या गुड़ का इस्तेमाल किया हो। खूबानी, अलसी और बादाम जैसे एनर्जी बार एक बेहतरीन विकल्प हैं।

पीनट बटर: आप ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर खा सकते हैं, यह काफी फायदेमंद होता है। इस मक्खन में कार्ब्स के साथ फाइबर होता है, जो वर्कआउट से पहले ज़रूरी होता है।ग्रीक योगर्ट: वर्कआउट से पहले ग्रीक योगर्ट खाया जा सकता है और सबसे आसान विकल्प भी है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो आपका पेट भी भर जाता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here