जानिए इस शो में आखिरी बार नजर आए थे राजू श्रीवास्तव – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

गजोधर भैया बनकर राजू श्रीवास्तव ने अपने शोज से कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई। शोज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव अंतिम बार इस कॉमेडी शो में लोगों को हंसाते नजर आए थे।

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले एक्टर-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर 2022 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। राजू श्रीवास्तव ने 1980 में भले ही फिल्म ‘तेजाब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अपनी कॉमेडी की वजह से वह फैंस के दिलों पर छा गए। राजू श्रीवास्तव अस्पताल में एडमिट होने से पहले भी अपने आखिरी शो में फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान लेकर आए थे।

आखिरी बार नजर आए थे राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव एक लम्बे समय तक छोटे और बड़े दोनों ही पर्दे से दूर रहे। वह साल 2017 में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे। हालांकि इसके बाद चार साल तक वह टीवी पर नहीं दिखे। लेकिन जब साल 2022 में टीवी पर ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन’ फिर से लौटा, तो राजू श्रीवास्तव इस शो में खास मेहमान बनकर पहुंचे और उन्होंने मंच पर आकर एक बार फिर से अपने आखिरी शो के जरिए ऑडियंस को खूब हंसाया। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन 2022’ में राजू श्रीवास्तव आखिरी बार दिखे थे, जिसकी कई तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

इस कॉमेडी शो से मिली थी राजू श्रीवास्तव को बड़ी पहचान

राजू श्रीवास्तव को कॉमेडी की दुनिया में आने के बाद एक बड़ी और अलग पहचान मिली। शुरुआत से ही राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के बड़े फैन थे और मंच पर उनकी मिमिक्री किया करते थे। राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम करने के बाद साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सा लिया। राजू श्रीवास्तव इस शो को तो नहीं जीते, लेकिन उनके ‘गजोधर भैया’ के अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस शो के बाद राजू श्रीवास्तव ने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा उअर उन्होंने कॉमेडी सर्कस, लाफ इंडिया लाफ और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे शोज किए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here