पार्टी संगठन के विस्तार में प्रकोष्ठों व विभागों की भूमिका अहमः भूपेंद्र चौधरी – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने विभाग-प्रकोष्ठों के द्वारा प्रदेश में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अभियानों के सन्दर्भ में मार्गदर्शन किया। बैठक में विभागों व प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक सम्मिलित हुए।

लखनऊ (आरएनएस)

बैठक का संचालन विभागों, प्रकोष्ठों के समन्वयकध्प्रभारी श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विभागों व प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार में प्रकोष्ठों, विभागों की भूमिका अहम रही है। पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी बनाने में विभाग व प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण कड़ी है और उनके द्वारा ही पार्टी समाज के विभिन्न क्षेत्रों, व्यक्तियों और वर्गों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहती है। इसलिए आप सभी की भूमिका पार्टी संगठन के विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजकों व सह संयोजको से कहा कि वे पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों, अभियानों को निचले स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने में अपने-अपने प्रकोष्ठों व विभागों के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगामी नगर निगम चुनाव व विधान परिषद के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रकोष्ठों, विभागों के कार्यकर्ता इन चुनावों में सक्रियता पूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व सफलता दिलाने में अपना योगदान दें।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों व सह संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग व प्रकोष्ठ केन्द्र से लेकर जिले तक प्रत्येक क्षेत्र में संगठन के विस्तार को ध्यान रखते हुए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता में हमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है। आगामी निकाय चुनावों में अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता बनवाने का कार्य करने के साथ ही सभी नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी की बडी़ विजय का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। इसके साथ ही शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनावों में बड़ी संख्या में मतदाता बनाने तथा मतदाताओं से सतत संपर्क व संवाद स्थापित कर भाजपा की विजय को सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़े में सहभागिता कर सेवा कार्यों से जुड़ना है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here